झारखंड कलाकार आंदोलन संघर्ष समिति के झारखंड राज्य के 24 जिला के सभी विद्या के कलाकारों ने मंत्री सुदिव्य सोनू से की मुलाकात
रिपोर्ट : मोहन कुमार

गुरुवार 5 जून को कांग्रेस पार्टी के रांची जिला अध्यक्ष कुमार राजा एवं आदिवासी नेता सूरज टोप्पो की अध्यक्षता में झारखंड कलाकार आंदोलन संघर्ष समिति के झारखंड राज्य के 24 जिला के सभी विद्या के कलाकारों ने झारखंड के पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से दूसरी बार मुलाकात की। जहां मंत्री ने कहा झारखंड की सभी क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को सिनेमाघर में लगना अन्य राज्यों की तर्ज पर जल्द अनिवार्य किया जाएगा एवं झारखंड के सभी पंचायत भवन एवं धूमकुडीया भवन में झारखंड के क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को प्रदर्शित करने हेतु अनुमति दिया जाएगा। झारखंड फिल्म विकास निगम के कमेटी में क्षेत्रीय भाषा के जानकार जो झारखंड की भाषा संस्कृति को समझते हो उन कलाकारों को झारखंड फिल्म विकास निगम में सदस्य बनाया जाएगा, जो झारखंड के सभी क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में पारदर्शिता में अहम भूमिका निभाएंगा। मंत्री ने मुख्य रूप से यह भी कहा कि JFDCL का पुनर्गठन जल्द ही किया जाएगा और सबसे बड़ी खुशखबरी झारखंड के कलाकारों के लिए बीमा योजना बन चुकी है और बहुत जल्द कलाकारों को चिन्हित कर बीमा को प्रारम्भ किया जाएगा। सभी कलाकार धैर्य रखें 3 महीना में सारे प्रक्रिया को सरकार धरातल पर लाएगी एवं सभी कलाकारों को रोजगार से जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के कलाकार राज्य के गौरव हैं इनका संरक्षण करना सरकार की जिम्मेदारी है उन्हें पूरा करना हमारा कर्तव्य है।

मुख्य रूप से झारखंड कलाकार आंदोलन संघर्ष समिति के अध्यक्ष काजल मुंडू, उपाध्यक्ष विवेक नायक, सचिव रंजू मिंज, प्रभारी एंजेल लकड़ा, प्रवक्ता पुरुस्तम कुमार, रोहित आर के अनमोल खालको, देवपूजन ठाकुर, सूरज तिर्की, राजू तिर्की, अमित तिर्की, संता तिर्की, पंकज प्रजापति, तरुण नायक, जितराज हंसदा, नितेश कच्छप, सूरज नायक, श्रवण ठाकुर, सिक्की राजा, अजय मुंडा, दिनेश लाल शाहदेव, तौफीक रजा मजहर आदि ढेरों कलाकारों ने मंत्री को धन्यवाद दिया।










