रायबरेली : थर्मल पावर संविदा श्रमिक संघ ने मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन

रायबरेली में ऊंचाहार तहसील क्षेत्र स्थित एनटीपीसी में थर्मल पावर संविदा श्रमिक संघ ने सोमवार को तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस के अध्यक्ष विजय विद्रोही ने की। श्रमिक संघ का आरोप है कि एनटीपीसी ऊंचाहार में कार्यरत कंपनियां और ठेकेदार मजदूरों से आधी मजदूरी जबरन वसूल रहे हैं। यह वार्षिक वसूली लगभग 22.5 करोड़ रुपये है। संघ ने एनटीपीसी प्रबंधन और प्रशासन से इस अवैध वसूली को रोकने की मांग की है। श्रमिक संघ की प्रमुख मांगों में मजदूरों से जबरन वसूली करने वाले ठेकेदार की गिरफ्तारी शामिल है। संघ के कोषाध्यक्ष पवन मिश्रा को धमकी देने के मामले में दर्ज मुकदमे में भी ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग की गई है।

अन्य मांगों में अवैध वसूली के लिए एनटीपीसी प्रबंधन को जवाबदेह बनाना और दोषी कंपनियों को काली सूची में डालना शामिल है, साथ ही सभी ठेकेदारों की पृष्ठभूमि की जांच और राज्य कर्मचारी बीमा निगम की उप-इकाई की स्थापना की मांग भी की गई है। पिछले माह भी श्रमिक संघ ने एक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया था। श्रमिकों का कहना है कि यह अवैध वसूली वर्षों से एक रिवाज की तरह चल रही है, जिसे रोका जाना जरूरी है। श्रमिकों नें एक ज्ञापन तहसीलदार को सौपा है।

Other Latest News

Leave a Comment