सतांव गोविंदपुर कटोरियां में गंदे पानी की समस्या से ग्रामीण हो रहे परेशान, बंद पड़े हैँ कई हेंडपंप

रिपोर्ट : अनिल कुमार गुप्ता

सतांव गोविंदपुर कटोरियां में पीने के पानी के गंदे होने की समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव के कई हैंड पंप लंबे समय से बंद पड़े हैं। स्थानीय निवासी बालेश्वर और रामखेलावन ने बताया कि उसके घर के सामने लगा हैंडपंप काफी समय से खराब है। सकरु करी और रवि कुमार के मोहल्ले में और भी अधिक समय से बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने कई बार प्रधान महादेव पासवान से इस समस्या के समाधान की गुहार लगाई।

WhatsApp Image 2025 06 13 at 11.20.34 AM 1

आसपास के नल भी ठीक से पानी नहीं दे रहे हैं इससे पूरे मोहल्ले के लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा रहा है, जिससे पशुओं की स्थिति भी दयनीय हो गई है। ग्राम प्रधान और सचिव ना तो हैंड पंप की मरम्मत करा रहे हैं और ना ही बोरिंग की व्यवस्था कर रहे हैँ।

Other Latest News

Leave a Comment