Pink Rojgar Mela : पिंक रोजगार मेले में 116 अभ्यर्थी चयनित

Pink Rojgar Mela : जिला सेवायोजन कार्यालय रायबरेली के तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान घुरवारा डलमऊ रायबरेली में पिंक रोजगार मेले (Pink Rojgar Mela) का आयोजन किया गया। जिसमें एसपीएनएन बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, उमोजा मार्केटप्लेस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, महादेव हनुमन्त विजय प्लेसमेंट सर्विसेज, भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड, एसवाईआरएमए एसजीएस टेक्नोलॉजी लिमिटेड, हैनन क्लाइमेट सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, पेरेग्रीन गार्डिंग प्राइवेट लिमिटेड, टाटा मोटर्स, हैवेल्स इंडिया लिमिटेड, याज़ाकी इंडिया लिमिटेड, शिवशक्ति बायोटेक्नॉलाजी लिमिटेड द्वारा विभिन्न पदों हेतु उपस्थित प्रतिभागियों का साक्षात्कार किया गया जिसमें से 116 प्रतिभागियों को प्राथमिक रूप से चयनित किया गया।

रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में दल बहादुर सिंह, प्रबंधक, शुभम शुक्ला उप प्रबन्धक व भीम सिंह, प्रधानाचार्य, विजय बहादुर सिंह सेंगर, जिला सेवायोजन अधिकारी, रायबरेली एवं सुश्री तनुजा यादव मेला प्रभारी सहायक सेवायोजन अधिकारी की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

सर्वप्रथम मेले का शुभारम्भ करते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा अभ्यर्थियों को रोजगार मेले के उद्देश्य एवं प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से बताया गया। सुश्री तनुजा यादव मेला प्रभारी द्वारा प्रतिभाग करने वाली कम्पनी के पदों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि दल बहादुर सिंह द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली के प्रयास की सराहना की गयी और यह आशा व्यक्त की गयी कि कार्यालय द्वारा भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किये जाते रहेंगे जिससे विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त हो सके।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य भीम सिंह द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली एवं कम्पनी के प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अवनीश कुमार, अभिनव तिवारी, काजल सिंह, कंचन शर्मा एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली के रामेन्द्र कुमार पाण्डेय वाईपी, विजय कुमार, मो0 ज़मीर द्वारा मेले के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया गया।

Other Latest News

Leave a Comment