News Nation Bharat
एस्ट्रो

Rashifal 29 सितम्बर 2024 : आज साध्य योग से धन और सम्मान मिलेगी, इन पांच राशियों को मिलेगी सफलता

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मेष राशि
इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा और आपके दोस्तों से भी खूब बातचीत होगी। वह आपके काम आएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन झड़प की भेंट चढ़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत खूबसूरत रहेगा। आज अपने दिल के तार चढ़ने का मौका मिलेगा और रोमांटिक माहौल रहेगा। काम के सिलसिले में काफी मेहनत करेंगे। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।
उपाय : कोई साधु मिले या आपके गुरु नजदीक हो तो उन्हे पीला वस्त्र भेंट करें।
शुभ दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंकः 8
शुभ रंग : हल्का नीला

वृषभ राशि
आपका पूरा ध्यान अपने काम पर होगा, जिसकी बदौलत आपके परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार होगा और आप अपने काम में मजबूती पाएंगे। घर का माहौल भी बढ़िया रहेगा। आपस में प्रेम दिखेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कोई शक पनप सकता है, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बेहद सामान्य रहेगा।
उपाय : आज आप अपने बेडरूम में क्रिस्टल बॉल रखें।
शुभ दिशा : पूर्व
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंगः नारंगी

मिथुन राशि
अपने घर में खुद को ज्यादा स्मार्ट दिखाने की कोशिश करना नुकसानदायक रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग पाने के लिए उनसे प्यार से बात करें। परिवार के छोटो का आपको प्रेम मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए का दिन मान मजबूत रहेगा। आपसी समझदारी विकसित होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान वैसे तो अच्छा है, लेकिन कोई झड़प ना हो, इसलिए कुछ गलत ना बोले काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा। आपकी उन्नति के योग बन रहे हैं।
उपाय : आज आप लाल मिर्च का अपने ऊपर तीन बार उतारा कर के आज में डाल दें।
शुभ दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 7
शभ रंग : पीला

कर्क राशि
किसी बात को लेकर या संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग मन में किसी गलतफहमी के चलते अपने प्रिय से झगड़ा कर सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान बेहद मजबूत है। सेहत का ध्यान रखें। विदेशी संपर्कों से आपको लाभ होगा। ग्राहक संपर्क में सुधार होगा
उपाय : आज आप कार्य में जाने से पहले मीठा खा कर पानी पीकर घर से निकलें।
शुभ दिशा : उत्तर
भाग्यशाली अंक : 4
शुभ रंग : चंदन

सिंह राशि
बिजनेस में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी काफी अच्छा रहेगा। आपका पूरा ध्यान जीवनसाथी की खुशी पर होगा, इसलिए उन्हें बहुत खुशी देंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन अपने मन की बात अपने दिलबर से कहेंगे और अपने प्यार को खुलकर स्वीकार करेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। भाग्य का भी साथ मिलेगा।
उपाय : आज आप किसी असहाय जरूरत मंद का मदद कीजिए।
शुभ दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक: 3
शुभ रंग : लाल रंग

कन्या राशि
मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है और आप किसी बात को लेकर थोड़े उदास हो सकते हैं। हल्का बुखार भी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। लंबी यात्रा की प्लानिंग हो सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान मध्यम रहेगा। परिवार का सपोर्ट मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है और जो लोग शादीशुदा है। वह अपने जीवन को लेकर आशान्वित रहेंगे।
उपाय : आज आप काला सुरमा आंखो के जरूर लगाएं।
शुभ दिशा : दक्षिण पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 7
शुभ रंग : हल्का नीला

तुला राशि
संतान के लिए मन में विशेष प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए निर्माण रोमांटिक रहेगा। काफी क्रिएटिव होंगे और अपने प्रिय का दिल जीतने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा चलेगा। हालांकि जीवन साथी कुछ एग्रेसिव हो सकता है, फिर भी रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अपने प्रयासों का फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आप अपनी तरक्की से ज्यादा संतुष्ट नहीं दिखेंगे।
उपाय : आज आप खड़ा हल्दी बहते जल में प्रवाहित करें।
शुभ दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 9
शुभ रंग : सफेद पीला

वृश्चिक राशि
परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में कोई नया काम कराएंगे। परिवार पर ध्यान देंगे, काम के सिलसिले में मन भटकेगा, इसलिए सावधानी रखना जरूरी होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से व्यतीत होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर काफी पजेसिव होंगे। आपके घर के खर्चे भी होंगे, लेकिन इनकम ठीक होने से ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
उपाय : आज आप काला और सफेद तिल बराबर मात्रा कर एक कपड़े में बांध कर आपने पास रखें।
शुभ दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली अंक: 4
शुभ रंग : पीला रंग

धनु राशि
दोस्तों का सपोर्ट मिलेगा। आपके मन में कुछ नया करने की चाह जागेगी। काम के सिलसिले में भाग्य भी प्रबल रहेगा और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम में भी अच्छी बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कामों पर खर्चा करेंगे। सेहत मजबूत रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान मध्यम रहेगा। शांति से काम लेना अच्छा होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन से तनाव की छुट्टी होगी।
उपाय : आज आप किसी कार्य अपने से सीनियर या बुजुर्गों से सहल अवश्य लें।
शुभ दिशा : पूर्व
भाग्यशाली अंक: 5
शुभ रंगः लाल रंग

मकर राशि
पैसों की आवक होगी, जिससे घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। परिवार में प्रेम रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। काम के सिलसिले में बुद्धि लगाकर आप अच्छा नाम बनाएंगे, लेकिन किसी से झड़प होने की स्थिति बन सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए का दिन रोमांटिक रहेगा और वे अपने प्रिय के साथ बहुत खुश होंगे।
उपाय : आज आप सात प्रकार का अनाज को पक्षियों को दाना दें।
शुभ दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली अंक: 6
शुभ रंग : हरा रंग

कुंभ राशि
खर्चों में यकायक होती हुई बढोत्तरी आपका ध्यान आकर्षित करेगी। आप मानसिक रूप से किसी बात को लेकर कुछ बेचैन हो सकते हैं। इनकम ठीक-ठाक होगी। काम के सिलसिले में आपका अनुभव काम आएगा, जिससे मुश्किल समय में भी आप अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन मान थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी कुछ कड़वी बातें कह सकता है।
उपाय : आज आप कार्य में जाने से पूर्व माता पिता का आशीर्वाद लेके निकलें ।
शुभ दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली अंक : 3
शुभ रंग : नारंगी

मीन राशि
कामकाज को लेकर विचारों में सुधार होगा। खर्चों में सहायक होती हुई बढोत्तरी आपका ध्यान आकर्षित करेगी। आप मानसिक रूप से किसी बात को लेकर कुछ बेचैन हो सकते हैं। इनकम ठीक-ठाक होगी। काम के सिलसिले में आपका अनुभव काम आएगा, जिससे मुश्किल समय में भी आप अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन मान थोड़ा कमजोर है। जीवन साथी कुछ कड़वी बातें कह सकता है।
उपाय : आज आप मांस मदिरा का त्याग कर दें।
शुभ दिशा : उत्तर
भाग्यशाली अंक: 4
शुभ रंग : बैंगनी

Related posts

Aaj Ka Panchang 21 अगस्त 2024 : आज का पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

News Desk

Aaj Ka Panchang 30 अक्टूबर 2024 : आज का पंचांग से जानें 30 अक्टूबर 2024 के शुभ और अशुभ काल का क्या रहेगा समय?

Manisha Kumari

Rashifal 12 मार्च 2025 : कैसा रहेगा आज का दिन जाने आज के राशिफल में

Manisha Kumari

Leave a Comment