के बी कॉलेज बेरमो मे स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

जरंगडीह स्थित के बी कॉलेज बेरमो मे शनिवार 06 अप्रैल, 2024 को विश्व स्वास्थ्य दिवस ( 07 अप्रैल ) के पूर्व संध्या के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं आई क्यू ए सी के संयुक्त तत्वावधान मे प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन मे स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। हमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की ज़रूरत है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें किस प्रकार की लाइफस्टाइल के साथ जीवन यापन करना चाहिए। प्रो इंचार्ज प्रो गोपाल प्रजापति ने कहा रोगों को होने से पहले ही रोक लिया जाए तो कई परेशानियों से हम सभी निजात पा सकतें हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस इसलिए हम मनाते हैं कि भविष्य को रोगमुक्त बनाया जा सके। स्वास्थ्य मानव जीवन का अनमोल रत्न है। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार ने कहा विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों के स्वास्थ्य स्तर को ऊंचा उठाना व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। हर व्यक्ति स्वस्थ रहे, अच्छे इलाज की सुविधा मिले, लोग जागरूक हों ताकि विश्व भर में फैले गंभीर बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है । एन एस एस के स्वयंसेवक जागरूक होकर समाज के लोगों को भी जागरूक कर पाएंगे। आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर डा अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा स्वास्थ्य ही धन है।

WhatsApp Image 2024 04 06 at 3.47.20 PM

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने से ही होगा रोगों से बचाव। वर्तमान मे बढ़ती जा रही बीमारियां, तनाव, स्वस्थ और सेहदमंद जीवन शैली को प्रभावित कर रहे हैं। एन एस एस स्वयं सेवको रिया रॉय, कोमल कुमारी ने भी अपने अपने विचार रखे और कहा कि नियमित व्यायाम व दिनचर्या, पौष्टिक एवं संतुलित आहार के माध्यम से हम अपने को स्वस्थ रख सकते हैं। शरीर का स्वस्थ होना बड़ी उपलब्धि है। स्वस्थ शरीर हमारे मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखता है। भोजन मे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्सियम, विटामिन, मिनरल, आदि पदार्थों का संतुलन भी आवश्यक है। भाषण के माध्यम से स्वयसेवकों मे रिया बनर्जी, कोमल कुमारी ने संदेश दिया, पोस्टर के माध्यम से सोनी कुमारी, नेहा कुमारी, पीयूष कुमार मंडल, कोमल कुमारी, नीतू कुमारी ने सन्देश दिया, स्लोगन के माध्यम से रेखा कुमारी, मोहिनी कुमारी ने संदेश दिया। छात्र छात्राओं एवं एन एस एस स्वयं सेवको से कार्यशाला के माध्यम से आग्रह किया गया कि फास्ट फूड, जंक फ़ूड सेवन करने से बचना चाहिए। हरी साग सब्जी, फलों का सेवन जरूरी है। छात्र जीवन मे स्वस्थ शरीर होना बहुत जरुरी है।

WhatsApp Image 2024 04 06 at 3.47.21 PM 1

एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निमार्ण होता है। इस कार्यशाला का संचालन एन एस एस के कार्यकम पदाधिकारी डा प्रभाकर कुमार ने किया। इस कार्यशाला में बड़ा बाबू रविंद्र कुमार दास, एन एस एस के स्वयसेवकों मे सीमा कुमारी, रिया बनर्जी, कोमल कुमारी, नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी, काजल कुमारी, राजनंदनी कुमारी, रेखा कुमारी, नीलम कुमारी, पीयूष कुमार मंडल, विवेक कुमार, सुमीत कुमार सिंह, सोनू कुमार शर्मा, लक्ष्मण ठाकुर, हरीश चंद्र सिंह, मोहिनी कुमारी, सोनी कुमारी आदि स्वयं सेवकों की उपस्तिथि रही।

Other Latest News

Leave a Comment