News Nation Bharat
झारखंडराज्य

बेरमो कोयलांचल में शांति व सौहादपूर्ण वातावरण में ईद का महा पर्व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मुस्लिम समुदाय द्वारा एक माह की कठिन इबादत व रोजा की समाप्ति के बाद आज यानी बृहस्पतिवार को पुरे बेरमो अनुमंडल मे शांति व सौहादपूर्ण वातावरण में ईद कि नमाज मस्जिदों और ईदगाहो मे पुरे सिद्दत के साथ अदा किया गया। ज्ञात हो कि यह त्यौहार 30 दिन तक खुदा की इबादत के बाद चांद दिख जाने के बाद मनाई जाती है। बीते देर शाम के समय ईद का चांद नजर आने के बाद ईद की खुशियां चारों ओर बिखर गई। गुरुवार को अहले सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग नहा धो व नये नये कपड़े पहन ईद का नमाज अदा करने निर्धारित समय पर ईदगाह और मस्जिदे पहुचे। मौके पर बच्चों मे त्योहार को लेकर खासी उत्साह देखने को मिली। बताता चलू के बेरमो अनुमंडल के फुसरो, बेरमो, करगली, जरिडीह बाजार, कुरपनिया, गांधीनगर, खेतको, असनापानी, जारंगडीह, कथारा, बोकारो थर्मल, झिरकी, गोमिया, साड़म, होसिर यानी पुरे अनुमंडल में ईद का महापर्व की नमाज मस्जिदों और ईदगाहो मे भिन्न भिन्न समय पर अदा किया गया। ईद के दिन सबसे पहले ईदगाह और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोग जुट कर खुदा के आगे सजदे में सिर झुकाया ओर देश में अमन शांति की दुआ मांगी। मस्जिदों में अकीदत एहतराम के साथ ईद की नमाज अदा हुई इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वही दुसरी तरह शांति और व्यवस्था के मद्देनजर अनुमंडल के सभी ईदगाहो और मस्जिदों के बाहर पुलिस बल की तैनाती के साथ साथ गस्त भी बढ़ा दी गई थी। हरे स्थान पर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती देखने को मिली। चौक चौराहों पर प्रशासन तैनात कर दी गई थी। दुसरे शब्दों में ईद आज पुरे बेरमो अनुमंडल मे शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

Related posts

शहर के जाम से कुछ हद तक मिलेगी निजात, कलर कोडिंग के साथ चलेंगे ई रिक्शा

News Desk

एनडीए गठबंधन प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थन में सुदेश महतो ने किया रोड शो

News Desk

रिजर्व पुलिस लाइन में विभिन्न योजनाओं का किया गया लोकार्पण

Manisha Kumari

Leave a Comment