श्री श्री मारूती नंदन महायज्ञ सह हनूमत् प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन

फुसरो नप क्षेत्र अंतर्गत आंबेडकर कॉलोनी, (भोला नगर) के हनुमान मंदिर में पाँच दिवसीय श्री श्री मारूती नंदन महायज्ञ सह हनूमत् प्राण प्रतिष्ठा पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। यहां यज्ञाचार्य हरिशरणम् कुटीर बी देवधर से आये पंडित हीरा लाल शास्त्री एवं बतौर सहयोगी विकास कुमार शास्त्री, रविंद्र कुमार शास्त्री, सुरज कुमार पांडेय व अरविंद शास्त्री के द्वारा प्रधान यजमान संतोष बाउरी एवं उनकी पत्नी अनिता देवी, अर्जुन रविदास एवं उनकी पत्नी कमला देवी, शिबू मुणडा एवं उनकी पत्नी तुलसी देवी, कुमार हरिष एवं उनकी पत्नी ममता देवी, गौतम भुईया एवं उनकी पत्नी बरखा देवी को पूरे विधि-विधान से पूजन, हवन कराया। यज्ञाचार्य हरिशरणम् कुटीर बी देवधर से आये पंडित हीरा लाल शास्त्री ने कहा कि अंत:कालीन परमात्मा के स्मरण मात्र से जीवात्मा की पुनरावृत्ति नहीं होती है। परमात्मा के स्मण से ही मुक्ति मिलती है। कहा कि हर मनुष्य को अपने जीवन में कुछ बेहतर करना चाहिए ताकि मृत्यु के बाद उसके किए कर्म को लोग याद करें। कहा कि परमात्मा की भक्ति से ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। यज्ञ समापन के बाद भंडारा के मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद का ग्रहण किया। महायज्ञ को सफल बनाने में रामनवमी पुजा समिति के अध्यक्ष भुनेश्वर रविदास, महायज्ञ कमेटी अध्यक्ष उमेश कुमार रबि, उपाध्यक्ष राजेश राम, सचिव अशोक रविदास, उपसचिव चन्दन बाउरी, दिपक भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रंजीत खुराना, उप कोषाध्यक्ष तुलसी कुमार, संगठन मंत्री विजय कुमार, सहायक संगठन मंत्री संदीप भारती, उप संगठन मंत्री राकेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम बाउरी, अजय कुमार, सोनू कुमार, सोनू बाउरी, राहुल रजवार, करण कुमार, रोहित बाउरी, साहिल कुमार, महेंद्र मुंडा, रवि कुमार, प्रेम मांझी, महावीर नायक, सुभम कुमार, रोहित भुइयां, सनी भुइयां, राजु गोप बादल, मुरली रविदास मिटठु महतो आदि का योगदान रहा।

Other Latest News

Leave a Comment