अमलो हॉल्ट में यात्री सेड तथा टिकट काउंटर तथा कंप्यूटर कि व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को हो रही है परेशानी

बेरमो क्षेत्र के आमलो हाल्ट में भारतीय जनता पार्टी फुसरो नगर मंडल ओबीसी मोर्चा मंत्री छोटू कुमार रवानी ने कहा कि अमलो हॉल्ट में कई सालों से बढ़िया यात्री सेड नही है। केवल छोटा सा बहुत पुराना यात्री सेड बना हुआ है। जिससे यात्रियों को बैठने में बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है और टिकट काउंटर कंप्यूटराइज अवेलेबल हो। जिससे यात्रियों के लिए अनेक जगहों का काउंटर पर टिकट कंप्यूटराइज मिले। यात्रियों के लिए और पेयजल पूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से नहीं है। जिससे आते जाते यात्रियों को उस जगह पर ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं। अनेकों जगहों से पीने का पानी उस जगह पर नल की सुविधा सही ढंग से नहीं है, यह समस्या बहुत दिनों से है। अमलो हॉल्ट को स्टेशन बनवाया जाए। रेलवे प्रबंधक छोटू कुमार रवानी ने रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव से आवेदन पत्र देकर मांग किया जाएगा, कि बेरमो के अमलो हॉल्ट में ये सारी व्यवस्था किया जाए अभिलंब।

Other Latest News

Leave a Comment