Maharajganj News: टूक गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके

Maharajganj कोतवाली पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, आपात स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील

Maharajganj: महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के टूक गांव में पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा, साइबर ठगी से बचाव तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से सहायता प्राप्त करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112, महिला सुरक्षा के लिए 1090 सहित अन्य संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, अनजान कॉल और लिंक से बचने तथा अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी गई।

पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और किसी भी समस्या के समय बिना डर के पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित करना है।

पुलिस का संदेश: महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूक बनें तथा किसी भी समस्या को छिपाने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करें।

Other Latest News

Leave a Comment