डीएम की अध्यक्षता में 25 लेखपालों को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

रिपोर्ट : वंश बहादुर सिंह

रायबरेली में मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल के माध्यम से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 25 लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जनपद की कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित बचत भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल के माध्यम से नव चाइनीत लेखपालों को नियुक्ति पत्र जिला अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में वितरित किया गया। जनपद में विभिन्न तहसीलों के कुल 87 लेखपाल मिले हैं जिनमें 25 नवार्चित लेखपालों को बचत भवन में डीएम व अन्य अधिकारियों की अध्यक्षता में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। नियुक्ति पत्र पाते ही युवा लेखपालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और उनके मुस्कुराते हुए चेहरे यह बता रहे थे, कि उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप उनको सफलता मिल गई है। जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि सभी नियुक्ति पत्र पाने वाले नव निर्वाचित लेखपालों को विभिन्न तहसीलों में तैनाती दी गई है और फील्ड पर रहकर ईमानदारी से काम करने के लिए कहा गया है और मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।

Other Latest News

Leave a Comment