महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र के आदेशानुसार बि.टी.पी.एस. थाना के सहयोग से छापामारी अभियान चलाया गया

महाप्रबंधक कथारा क्षेत्र के आदेशानुसार,आज सुबह 5:15 बजे, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व मे बि.टी.पी.एस. थाना के सहयोग से क्षेत्रीय गस्ती दल एवम जरंगडीह गस्ती दल संयुक्त रूप से जरांगडीह कोलियरी में कोयला चोरों के विरुद्ध औचक छापामारी अभियान चलाया गया। छापा में गस्ती गाड़ी को देख कोयला चोर भाग खड़े हुवे। इसके उपरांत कोयला से लदा 3 मोटरसाइकिल तथा 5 साइकिल को जप्त कर गस्ती दल के जवानों के द्वारा मौके पर ही छतिग्रस्त कर दिया गया, तथा कोयला से भरा लगभग 40 से 45 बोरा को पूर्ण रूप से फाड़ दिया गया, साथ ही बरामद कोयला को जरांगडीह कोलियरी कोयला स्टॉक में गिरा दिया गया, जिसका वजन लगभग 3 टन होगा।

WhatsApp Image 2024 08 10 at 11.20.11 AM

गस्ती में मौजूद जवानों के नाम :

  • इबरार हुसैन (क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी)
  • नागेश्वर नोनिया ( A.S.S.I )
  • मंटू सिंह ( H.S.G )
  • गौतम राम ( H.S.G )
  • भुनेश्वर ( SR. S/G )
  • कन्हैया साव (जरांगडीह कोलियरी रात्री पाली सुपरवाइजर)
  • बजरंग लाल बरही ( H.S.G )
  • बी.टी.पी.एस थाना के पुलिस बल तथा झारखंड होम गार्ड के जवान भी मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment