फुसरो : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया सदस्यता अभियान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेरमो नगर इकाई के द्वारा सोमवार को अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सेंकडो विद्यार्थियों ने सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया। यहॉ धनबाद विभाग संयोजक नवीन कुमार महतो ने कहा की छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति है। यह विचार मंत्र देकर छात्र शक्ति में राष्ट्रवाद एवं सामाजिक संवेदना के गुणों का विकास करना अपना लक्ष्य है।

WhatsApp Image 2024 08 12 at 7.28.01 PM

शैक्षणिक परिसरों में समस्याओं के निवारण हेतु योजना बनाकर कार्य करना होता है। अभाविप रचनात्मक,आंदोलनात्मक और क्रियात्मक दृष्टिकोण से कार्य करती है। मौके पर बोकारो जिला संयोजक पवन कुशवाहा, जिला कार्यालय मंत्री पीयूष चौहान, बेरमो के शुभम उपाध्याय आदि लोग मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment