सेन्ट्रल काँलोनी मे अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के महासचिव सतीश सिन्हा ने ढोरी, बीएंडके तथा कथारा क्षेत्र के यूनियन प्रतिनिधियों के साथ संगठन के मजबूती को लेकर चर्चा किया एवं मजदूरों के समस्याओं के लेकर बात किया। कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनियो द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। एचपीसी द्वारा निर्धारित दर से कम वेतन दिया जा रहा है। काम 12 घंटे करवाया जाता है। मजदूरो को पीएमई तथा वीटीसी भी नहीं किया जाता है साथ ही उन्होंने कहा कि बेरमो कोयलांचल में प्रभारी कोई भी मनोनीत नहीं है ढोरी, बीएण्डके क्षेत्र के दर्जनो श्रमिको ने सदस्यता ग्रहण किया। ढोरी क्षेत्रीय क्षेत्र से उपाध्यक्ष प्रेमचंद महतो, सह सचिव अशोक चौहान; ढोरी जीएम युनिट संतोष कुमार रजक एंव राजू रविदास को यूनियन प्रतिनिधि, सेंट्रल अस्पताल से तरुण कुमार महतो एवं जयप्रकाश महतो को यूनियन प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। बीएण्डके क्षेत्र के अध्यक्ष अध्यक्ष धनेश्वर महतो ,सचिव सुरेश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष भोला कुमार को मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम में अध्यक्षता ढोरी अध्यक्ष महेन्द्र चौधरी एवं संचालन नरेश प्रसाद महतो ने किया मौके पर SDOCM गोपाल कुमार, जितेश कुमार, AADOCM बब्लू कुमार महतो, देवानद चंद्रवंशी, सुरेश महतो, रूपेश कुमार महतो, पवन सिंह, जगदीश महतो आदि मौजूद थे।











