News Nation Bharat
झारखंडराज्य

केबी कॉलेज बेरमो में एन एस एस ने मनाया सद्भावना दिवस

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

मंगलवार को के बी कॉलेज बेरमो के राष्ट्रीय सेवा योजना ( एन एस एस ) की ओर से सद्भावना दिवस डा आर पी पी सिंह विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग की अध्यक्षता में जंतु शास्त्र सभागार में दीप प्रज्ज्वलित करके उद्घाटन किया गया। डा आर पी पी सिंह ने कहा किसी भी देश का विकास वहां के लोगों के आपसी भाई चारा, सद्भाव, समरसता, एक दूसरे के प्रति प्रेम पर निर्भर करता है। जिससे लोगों के बीच आपसी सौहाद्र बना रहे। एन एस एस के स्वयं सेवकों को चाहिए कि लोगों में सद्भावना के प्रति जागरूकता फैलाकर समाज मे शांति स्थापित करें। डा आर पी पी सिंह ने सद्भावना दिवस संबंधी प्रतिज्ञा दिलवाई। डा मधुरा केरकेट्टा विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग ने कहा सद्भावना दिवस मनाए जाने का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं व क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करना और हिंसा के विचार को छोड़ते हुए लोगों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देना है। प्रो पी पी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास ने कहा सद्भावना दिवस मनाए जाने के पीछे सभी धर्मों के भारतीय लोगों के बीच राष्ट्रीय एकता, शांति, स्नेह और सांप्रदायिक सद्भाव को प्रोत्साहित करना है। एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में हम सभी मनाते हैं।

इन्होंने अपने कार्यकाल में देश व विदेशों में लोगों के बीच सद्भावना जागृत कर शांति स्थापित करने का प्रयास कर विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने का अथक प्रयास किया है। एन एस एस के स्वयं सेवकों ने पोस्टर, निबंध, भाषण के माध्यम से सद्भावना संबंधी संदेश देने का कार्य किया जिनमें मिलन कुमार गुप्ता, प्रथम कुमार, फलक अफरीन, आकांक्षा अग्रवाल, सुनैना कुमारी, सोनू कुमार शर्मा आदि हैं। मंच संचालन का कार्य डा प्रभाकर कुमार और धन्यवाद ज्ञापन सदन राम ने किया। सद्भावना दिवस में डा आर पी पी सिंह, डा मधुरा केरकेट्टा, डा प्रभाकर कुमार, प्रो पी पी कुशवाहा, प्रो संजय कुमार दास, प्रो सुनीता कुमारी, सदन राम, मो साजिद, शिव चन्द्र झा, पुरषोत्तम चौधरी, दीपक कुमार राय, एन एस एस के स्वयं सेवकों समेत कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related posts

रायबरेली : अर्जुन पासी हत्याकांड में नामजद आरोपी विशाल सिंह के पक्ष में उतरी करनी सेना ने किया घेराव

News Desk

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राजगढ़ में राजगढ़ लोकसभा प्रबंधन समिति व जिला बैठक को किया संबोधित

Manisha Kumari

रवि फसल को लेकर आयोजित कार्यशाला में बोले प्रमुख

Manisha Kumari

Leave a Comment