बेरमो : विघायक ने किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कल्याणी स्थित जोड़ियां शिव मंदिर में विधायक निधि से बनने वाले सामुदायिक भवन का मंगलवार को शिलान्यास किया। इस मौके पर विधायक सिंह ने कहा कि सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के साथ ही धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भवन बनने से लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इस दौरान मंदिर समिति के लोगों ने विधायक का आभार जताया। इस अवसर पर एसडीओसीएम पीओ शैलेश प्रसाद, मैनेजर राजीव कुमार ईएंडएम इन्जीनियर अखिल उज्जवल सहित जितेंद्र दूबे, मुरारी सिंह, दौलत महतो, रवि शंकर ठाकुर, पप्पू कुमार, बैजनाथ सिंह, बिरेंद्र गुप्ता, भरत सिंह, अशोक सिंह, करण सिंह, उपेंद्र सिंह, मोहम्मद कलीमुद्दीन, सुमित सिंह आदि मौजूद थे।

Other Latest News

Leave a Comment