सी.सी.एल के डीएवी ढोरी में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

सतर्कता जागरूकता अभियान 2024 के तहत “राष्ट्र की समृद्धि के लिए अखंडता की संस्कृति” विषय पर डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने रचनात्मक रूप से अखंडता पर अपने दृष्टिकोण व्यक्त किए। सीसीएल ढोरी क्षेत्र ‌द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में हिन्दी व अंग्रेजी निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता तथा श्लोगन लेखन आयोजित किया गया। इसमें कक्षा नवम तथा एकादश के करीब 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में आम आवाम को जागरूक करना परमावश्यक है।

WhatsApp Image 2024 08 29 at 12.02.08 AM

सनद रहे कि व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर, शासन और लोक प्रशासन में नैतिकता और पारदर्शिता के बारे में संवेदनशीलता के लिए केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने राष्ट्रीय स्तर पर इसे आयोजित करने पर बल दिया है। इस अवसर पर सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, सुरक्षा अधिकारी सुरेश सिंह तथा सीताराम यूके की मौजूदगी में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य एस कुमार ने वर्तमान समय में कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी पर जोर देते हुए प्रमाण-पत्र व शुभकामनाएँ दी।

WhatsApp Image 2024 08 29 at 12.02.08 AM 1

सभी प्रतियोगिताएँ सहगामी क्रियाओं के संयोजक एसके शर्मा की देख-रेख में सम्पन्न हुई। इसे सफल बनाने में मुख्य रूप से पीके सहाय, एससी बुडेक अशोक पाल, अशोक महतो, गोपाल शुक्ला, पल्लवी भारद्वाज का योगदान रहा।

Other Latest News

Leave a Comment