संडेबाजार शिशु विकास विधालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

सीसीएल एडेड स्कूल शिशु विकास विद्यालय, संडे बाजार, बेरमो में सतर्कता जागरुकता पर गुरुवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन सीसीएल बी.एंड के. प्रबंधन द्वारा किया गया। आयोजन के मुख्य अधिकारी सीसीएल बी. एंड के. के स्टाप आफिसर पी. एंड पी. कुमार सौरभ ने बताया कि जीवन में हर कदम सतर्क रहने की आवश्यकता है। भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर हो, रोका जाना चाहिए। बच्चों को बचपन से ही भ्रष्टाचार से बचने और भ्रष्टाचार से दूर रहने की सीख देने की जरूरत है।

WhatsApp Image 2024 08 29 at 7.09.20 PM 1

इस मौके पर क्षेत्रीय कार्मिक अधिकारी पी.एन.सिंह, क्षेत्रीय सीएसआर अधिकारी संजीत कुमार, कार्यालय अधीक्षक शिव शंकर सोनी के अलावे वरीय शिक्षक व परीक्षा विभागाध्यक्ष मो. असलम, वरीय शिक्षक नयन कुमार बनर्जी, प्राचार्या उमा बर्मन के अलावा कई शिक्षक- शिक्षिकाएं तथा शिक्षकेतर कर्मी मौजूद रहे।

Other Latest News

Leave a Comment