News Nation Bharat
झारखंडराज्य

गिरिडीह : सरकार के खिलाफ कई पांचयतो मे आजसू का जन जागरण पद यात्रा

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

झारखंड सरकार पर अपनी चुनावी घोषणा पत्र को लागू करने में विफल रहने के विरोध में आजसू के द्वारा शुरू की गई जन जागरण पदयात्रा शुक्रवार को बालूटुंडा, रोशनाटुंडा, खैराटुंडा, लक्ष्मणटुंडा, रांगामाटी एवं इसरी उत्तरी पंचायत में किया गया। इस दौरान आजसू पार्टी नेताओं ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया, साथ ही कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनाव के पूर्व जनता से जितने भी वायदे किये थे, उसे लागू करने में विफल रही है। जिसका जवाब जनता चुनाव में अवश्य देगी। वहीं इसके पूर्व लोहेडीह, नगरी, बलथरिया, पोरैया, शंकरडीह, ठाकुरचक में जन जागरण पदयात्रा किया गया। इस दौरान आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव यशोदा देवी, जिला प्रधान सचिव छक्कन महतो, पार्टी नेता दुर्योधन महतो, सुनील महतो, सतीश महतो, अमित कुमार, निरंजन महतो, मुख्तार आलम आदि उपस्थित थे .

Related posts

फौजी ने युवा साथियों के साथ सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का किया सराहनीय प्रयास

Manisha Kumari

सीसीएल कथारा के डी ए वी पब्लिक स्कूल में हेड बॉय, हेड गर्ल का चयन

News Desk

गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन, निरीक्षण और बैठक

News Desk

Leave a Comment