विद्यालय कर्मी पुत्र के निधन पर सोलहवीं लोकसभा सांसद श्री पांडेय ने शोक प्रकट किया

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

बेरमो विधानसभा के कथारा गर्ल्स हाई स्कूल के क्लर्क पंकज के पुत्र के निधन पर सोलहवीं लोकसभा गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय जी 5 सितंबर 2024 को उनके आवास पर पहुंचकर परिवार जनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करनेवालो में सोलहवीं लोकसभा गिरिडीह सांसद श्री पांडेय जी के अलावे भाजपा फुसरो मंडल पूर्व अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, रविंद्र दत्त, सोनू राज, चेतलाल और मनोज कुमार तिवारी शामिल थे। वहीं सड़क दुर्घटना में गायत्री परिवार कथारा के पंचदेव प्रसाद यादव जी के निधन पर सोलहवीं लोकसभा सांसद पांडेय जी व उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने शोक व्यक्त किया। ज्ञात हो कि, दिवंगत यादव के दाह संस्कार के तुरंत बाद उनके परिजनों के गृह नगर बिहार के छपरा चले जाने के कारण सोलहवीं लोकसभा सांसद श्री पांडेय जी उनके माइंस रेसक्यू स्थित आवास नहीं जा सके। एक अन्य जानकारी के अनुसार सोलहवीं लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय जी के आग्रह पर सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार के द्वारा कथारा मोड़ स्थित हाई मास्ट लाइट का मरम्मत 5 सितंबर 2024 को कराया गया। इस अवसर पर यहां मनोज कुमार तिवारी, चंदन सिंह, ताजुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment