भारतीय जनता पार्टी बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत वार्ड संख्या 22 में बैठक संपन्न

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

भारतीय जनता पार्टी फुसरो नगर के सशक्तिकरण अभियान के तहत बुथ स्तरीय कार्य विभाजन हेतु बैठक सोलहवीं लोकसभा गिरिडीह सांसद के आवासीय कार्यालय फुसरो मे की गई। बैठक की अध्यक्षता फुसरो नगर अध्यक्ष दिनेश यादव के द्वारा किया गया। बैठक में पूर्व नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में बूथ संख्या 134 व 135 के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी को कार्य करने हेतु तथा बुथ में कार्य से संबंधित बातें बताई गई। बैठक में वैभव चौरसिया, भरत कुमार वर्मा, पुष्पा देवी, पुतुल देवी, रुपेश वर्मा, रजत कुमार, निशांत सिन्हा, संतोष कुमार, अनिल गुप्ता, सोहन बरनवाल, सिंधु देवी, मिथिलेश कुमार, मनोज गोयल, संतोष बरनवाल, राहुल कुमार के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment