नवनियुक्त दारोगा रकीबा को सम्मानित करने पहुचे गांधीनगर थाना प्रभारी

बिहार पुलिस मे दरोगा के पद पर नियुक्ति पाने वाली कुरपनिया निवासी जो अनवर मिस्त्री उर्फ अनवर शेख की पुत्री रकीबा शेख से बीते देर शाम गांधीनगर थाना प्रभारी पिंटू महथा कुरपनिया पानी टंकी एरिया उसके आवास पहुचे और रकीबा को उपहार भेंट कर उसे सम्मानित करने के साथ-साथ बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। कुछ देर के आपसी गुफ़्तगू के दौरान गांधीनगर थाना प्रभारी ने नियुक्ति के बाद ट्रेनिंग और पदभार लेने के बाद होने वाली दिक्कतों से रकीबा को अवगत करवाने के साथ साथ उसकी हौसला अफजाई करते हुए समाधान भी बताया। इस मौके पर थाना प्रभारी के अलावे उनके साथ थाना के अन्य पदाधिकारी तथा रकीबा के माता पिता के अलावे परिवार के दर्जनो सदस्य उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment