राजकीय सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया
मंगलवार को पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टिकोण से नवजागरण अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ संदेश से प्रेरित होकर’ एक पेड़ प्रतिदिन’पर्यावरण अभियान का प्रारंभ राजकीय कृत सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय सतबरवा के परिसर में विज्ञान शिक्षक अभिषेक कुमार तिवारी द्वारा विभिन्न पौधे की प्रजातियां लगाकर किया गया। पेड़ जिनमे औषधीय गुण पाए जाते हैं जैसे पीपल, नीम, जामुन, आम, बरगद, नीम, कटहल, गुलमोहर आदि को लगाकर विद्यार्थियों और आम जनमानस को जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण को संरक्षित रखे जाने के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। श्री तिवारी ने बताया कि ये सभी मातृ वृक्ष मनुष्यों को आक्सीजन प्रदान करते हैं, कार्बन को संग्रहित करते हैं तथा मिट्टी को भी संरक्षित और उपजाऊ बनाते हैं। पेड़ों से उपकरण और आवास के लिए आवश्यक संसाधन भी प्राप्त होते हैं। ज्यादा संख्या में पेड़ होने से वातावरण साफ और स्वच्छ रहते हैंसाथ ही कई तरह की जड़ी बूटियां हमें पेड़ों से प्राप्त होते हैं। पौधे ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं तथा हानिकारक गैसों को अवशोषित करते रहते हैं जिससे हमारे श्वसन रोग नहीं होते तथा ये स्वस्थ वातावरण के कारक है। इस अनूठे आयोजन के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यपिका प्रफुल्लित लकड़ा, शिक्षक सत्य प्रकाश शर्मा, रामरक्षा प्रसाद, दिलीप कुमार, रवि रंजन कुमार, नरेंद्र राम, दिलीप प्रसाद, राहुल जयसवाल, मुकेश तिवारी तथा विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।











