गिरिडीह : जमुआ में कोंग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह

बुधवार को जमुआ प्रखंड के कोदम्बरी चौक के निकट कोंग्रेस पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जमुआ कोंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महशर ईमाम एवं देवरी प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने किया। मौके पर आगामी विधान सभा चुनाव पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। वहीं कार्यकर्ताओ को तन मन से चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव की अधिसूचना से पहले पहले प्रखंड स्तर से लेकर बूथ स्तर तक का कमिटी को मजबूत करना है, इसके अलावे पार्टी द्वारा दिये जाने वाले सारे निर्देशों को कड़ाई से पालन करना है। बैठक में धनेश्वर मंडल, संतोष वर्मा, अरुण दुब्बे, बलदेव यादव, जोधो सिंह, मनोहर सिंह, घनश्याम सिंह, महेंद्र सिंह, रंजीत मंडल, छोटू सिंह, प्रदीप मंडल, पंकज सिंह, बबलू मंडल, रोहित यादव, छोटू चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment