कथारा शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित करम महोत्सव में दिखा अद्भुत नजारा

बोकारो जिला के कथारा मोड़ शिव मंदिर प्रांगण में 11 सितंबर को भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया गया। यहाँ जेबीकेएसएस नेता कमलेश महतो, महिला नेत्री सीमा महतो, समाजसेवी दशरथ महतो, आसपास के पंचायतो के मुखिया, पंसस सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे। ज्ञात हो कि कथारा मोड़ शिव मंदिर प्रांगण में अखाड़ा इकाई द्वारा करम महोत्सव का आयोजन दुसरी बार किया गया है। बीते वर्ष भी यहां करम महोत्सव का आयोजन किया गया था।करम महोत्सव के अवसर पर यहां अद्भुत नजारा दिखा। झूमर नित्य,लोक संगीत,भाईयो के दीर्घायु और सफल जीवन की कामना के लिए बहनों का उपवास का पर्व है करम महोत्सव। अटूट स्नेह और विश्वास की भावना से ओत प्रोत का यह पर्व का जिस प्रकार का दृश्य था, वह मनमोहक दिखा।

WhatsApp Image 2024 09 12 at 9.32.45 AM 2

इस महोत्सव की सफलता के मद्देनजर कई नवयुवको की टोली लगातार कई दिन से आयोजन को भव्य व सफल बनाने के लिए सक्रियता निभाई। इसी का परिणाम रहा कि बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवक युतियों इस आयोजन में शामिल हुए। भीड़ को देखते हुए स्थानीय बोकारो थर्मल थाना और कथारा ओपी की पुलिस परिस्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए दल बल के साथ लगे रहे। उक्त आयोजन में गोविंदपुर, कथारा, बोकारो थर्मल आदि जगहों से अखरे में करम परवइती उपस्थित थे। यहां अतिथि के रूप में बिरेन्द्र कुमार महतो, जगदीश राय उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2024 09 12 at 9.32.45 AM 1

कार्यक्रम को सफल बनाने में दशरथ महतो, प्रदीप यादव, मनोज महतो, राजीव महतो, राजेश महतो, बबलू तुरी, सचिन तुरी, सुनील महतो, विनोद महतो, लक्ष्मण महतो माँ अहम योगदान रहा। मौके पर उपरोक्त के अलावा बोडिया उत्तरी पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो, पूर्व मुखिया तुलिया देवी, बोड़िया दक्षिणी पंचायत की मुखिया तारूलाता देवी, पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित है।

Other Latest News

Leave a Comment