आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी का प्रखंड स्तरीय बैठक सम्पन्न

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

करगली गेट स्थित आजसू पार्टी कार्यालय मे बेरमो प्रखंड स्तरीय चुनाव को लेकर एक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता आजसू बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन कुमार महतो एव संचालन जिला उपाध्यक्ष महेंद्र चौधरी ने की। यहां विशिष्ट अतिथि के रूप में डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी मौजूद थी। बैठक में बोकारो जिला अध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि चुनाव एक प्रक्रिया है इस प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष एवं सचिव का चुनाव किया जाएगा एवं संगठन का विस्तार किया जाएगा। बेरमो प्रखंड मे 19 पंचायत है। जिसमे अध्यक्ष पद के लिए चार आवेदन आए हैं। सचिव पद के लिए दो आवेदन आए हैं। एवं एक महिला मोर्चा के लिए आवेदन आया है। विगत कुछ महीनो बाद विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत बेरमो प्रखंड अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी।

मौके पर केंद्रीय सचिव संतोष कुमार महतो, बुचू सिंह केंद्रीय सदस्य सूरज महतो महेंद्र चौधरी, शक्ति प्रसाद महतो, चंद्रपुरा प्रखंड के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष फखरुद्दीन अली, जिला संगठन सचिव जलेश्वर महतो, फुसरो नगर अध्यक्ष महेश देशमुख, सचिव मनोज महतो, पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो, कृष्णा महतो, बीरू हरि, विनोद, मुकेश सिंह, अशोक कुमार महतो, महादेव महतो, लोकी महतो, पप्पू सिंह, निहाल कुमार, रोहित चौधरी, चंदन कुमार, सुनील कुमार, हेमंत, आरती, मुकेश साहनी, आनंद साहू, आनंद साव, संजय विश्वकर्मा, कंचन देवी, पिंकी देवी, कुंती देवी एवं आजसू पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Other Latest News

Leave a Comment