बहनों ने धुमधाम से मनाया करम पर्व, करम के लोक गीत व डीजे पर थिरके लोग

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

नौ दिवसीय करमा पर्व का आज रविवार को करमा डाला और काशी पूजन के बाद विसर्जन के साथ समापन हो गया। जारंगडीह खेतको, तेनुघाट चौक, चांपी तथा आस पास के इलाकों जैसे घरवा टांड़, उलगड़ा, सहित पूरे क्षेत्र में धूम धाम से झारखंड के इस प्रमुख त्योहार करमा पर्व को मनाया गया। यह पर्व झारखंड के प्रकृति और संस्कृति को दर्शाता है इस पर्व पर समस्त झारखंड वासियों को नाज है। इस पर्व में सभी बहने अपने भाई की लंबी आयु दीर्घायु के लिए करम बाबा से पुजा अर्चना और प्रार्थना करती है। इस लगातार बारिश होने के बाद भी करमा पर्व में हर्षों उल्लास में कमी नहीं दिखाई हुई। सभी माताएं, बहनें बेटियां मांदर के थाप और डीजे में झूम कर पर्व को मनाया। नौ दिन से जावा को सुबह,दोपहर और शाम को गीत गा गा कर जगा कर रखी और पूजा अर्चना की। इस पर्व में सभी करमवर्ती बहने कोई नौ दिन तो कोई सात दिन की जावा उठाती है। इस तरह यह कर्मा पर्व मनाया जाता है।

Other Latest News

Leave a Comment