गोमिया को खेल के क्षेत्र में आगे लाना मेरी पहली प्राथमिकता है : चितरंजन साव

रिपोर्ट : विक्रम प्रजापति

गोमिया के लोकप्रिय समाजसेवी के सौजन्य से श्री श्री दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर मात्र एक रुपए में एंट्री कर पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन गोमिया के नेहरू फुटबॉल ग्राउंड में रविवार को खेला गया, जिसमें एक गोल से साइड बस्ती विनर हुए। रनर के रूप में सियारी बस्ती केटीएम जीत निश्चित किऐ। फुटबाल टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी एवं गोमिया के लोकप्रिय समाज सेवी चितरंजन साव उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024 09 29 at 8.03.54 PM

श्री साव मीडिया से बात करते हुए कहा की ₹1 प्रवेश शुल्क में पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन का मुख्य कारण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजन किया गया और उन्होंने आने वाले प्रत्येक वर्ष से 25 टूर्नामेंट मात्र ₹1 प्रवेश शुल्क में करता रहूंगा क्योंकि गोमिया क्षेत्र आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा हुआ है, हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी इस तरह का खेल से बहुत उत्साहित है और हमारे क्षेत्र के खिलाड़ियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है।

WhatsApp Image 2024 09 29 at 8.00.55 PM

अन्य विधान सभाओं की अपेक्षा हमारा गोमिया विधानसभा खेल के क्षेत्र में पीछे है, साथ ही विकास एवं रोजगार के क्षेत्र में भी पीछे है। गोमिया विधानसभा को आगे लाने के लिए सभी को एक साथ बिना भेदभाव किए हुए सेवक की तरह काम करने वाले जनप्रतिनिधि को चुनना होगा और नहीं तो आने वाला समय होगा की हमारे क्षेत्र एवं हमारे बच्चों की भविष्य अंधकार में चला जाएगा।

WhatsApp Image 2024 09 29 at 7.58.44 PM 1

इस खेल में मुख्य रूप से 5 दिन तक लक्ष्मण उर्फ छोटू के टीम के द्वारा कार्यक्रम को कराया गया। मंच संचालन विशाल चौहान के द्वारा किया गया। सोनू कुमार, राहुल कुमार, निखिल कुमार अग्रवाल, सूरज गुप्ता, बिट्टू पासवान, संजय पासवान, मोनू पासवान, अमन पासवान, प्रताप पासवान, चट्टान सिंह एवं और सहयोगी गण मंच पर उपस्थित रहे।

Other Latest News

Leave a Comment