अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के विभिन्न मांगो को लेकर वार्ता हुई संपन्न

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

अखिल झारखंड कोयला श्रमिक के दिए गए मांगों पर सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक सभागार में बैठक कर वार्ता किया गया। अखिल झारखंड श्रमिक संघ द्वारा 16 सुत्री मांग पत्र लिख कर महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया था, जो मुख्य रुप से मजदूरो का आवास, चिकित्सा तथा पदोन्नति को लेकर सकारात्मक वार्ता किया गया। यह कार्यक्रम महाप्रबंधक रंजय सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस वार्ता में महाप्रबंधक, कार्मिक प्रबंधक प्रतुल कुमार, ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष महेन्द्र चौधरी, सचिव नरेश प्रसाद महतो, उपाध्यक्ष बबलु महतो, उपाध्यक्ष प्रेम चन्द महतो, सह सचिव अशोक चौहान, संगठन सचिव टुपलाल महतो, कार्यकारी अध्यक्ष एसडीओ सीएम जितेश कुमार, एओडीसीएम सचिव देवानन्द राम, सचिव जीएम यूनिट संतोष कुमार एवं पप्पु सिंह, उप प्रबंधक कार्मिक अधिकारी सुरेश सिंह, तौकीर आलम, अभिषेक सिन्हा, माला कुमारी, एसओसी सिविल मनोज शाह उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Shardiya Navratri Puja 2024 : नवरात्रि के तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, आइए जानते हैं माता चंद्रघंटा की पूजा विधि

उपरोक्त मांगो में लगभग बारह मांगो पर प्रबंधन ने सकरात्मक पहल करने पर सहमति जतायी। इस पर ढोरी क्षेत्र के अध्यक्ष महेंद्र चौधरी ने प्रबंधन के कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया।

Other Latest News

Leave a Comment