गोमिया में 06 जून को झारखण्ड बचाओ क्रांति सेना समिति की झारखण्ड बचाओ सभा

झारखण्ड बचाओ क्रांति सेना समिति (जेबीकेएसएस) रविवार को अपना पहला झारखण्ड बचाओ सभा का आयोजन करने जा रही है। सभा का आयोजन बोकारो के गोमिया स्थित नेहरू मैदान में 11 बजे दिन से होना तय हुआ है। इस कार्यक्रम में संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष संजय मेहता मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। सभा के दौरान 2025 से 2029 का झारखंड कैसा होना चाहिए, झारखंड के विकास का क्या मॉडल होना चाहिए, झारखंड कैसे आगे बढ़ेगा जैसे बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। वहीं नियोजन, विस्थापन, नियुक्ति, स्थानीयता जैसे गंभीर झारखंडी मुद्दों पर भी संवाद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : आज (5 अक्‍टूबर) वीनस की मून से बनेगी जोड़ी : सारिका

सभा में दस हजार से अधिक आम जनमानस और कार्यकर्ताओं की उमड़ेगी भीड़

सभा के आयोजक मदन कुमार साव ने बताया कि झारखण्ड की जनता सभी पार्टियों के झूठे वादों से ऊब चुकी है। ऐसे में पढे-लिखे, युवा नेता संजय मेहता की ओर आस लगाए देख रही है। सभा में उनके आने की खबर से समर्थकों में भारी उत्साह है। संगठन के आकलन के अनुसार इस सभा में 10 हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे और झारखंड बचाने की इस अभियान में बदलाव का संकल्प लेंगे।

Other Latest News

Leave a Comment