रांची में महिला कांग्रेस का जनसंवाद अभियान लक्ष्य कार्यक्रम का आयोजन, विधानसभा चुनाव को लेकर की चर्चा

रिपोर्ट : मोहन कुमार

झारखण्ड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे सभी पार्टियां पूरी तरह से सक्रिय होती जा रही है और चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी नेताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से संवाद स्थापित की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को रांची के नामकुम स्थित ग्राउंड में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंवाद अभियान लक्ष्य विधानसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रांची जिला महानगर महिला कांग्रेस की महासचिव व खिजरी विधानसभा की संभावित प्रत्याशी रोज मधु तिर्की सहित बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम शामिल हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर आपसी विचार विमर्श के साथ विशेष चर्चा गई। वहीं कांग्रेस नेत्री रोज मधु तिर्की और महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और भाजपा की गोगो दीदी योजना पर सवाल खडे करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव होने वाला है, इसलिए भाजपा इस तरह की योजना ला रही है। इस तरह की योजना से झारखंड की जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है।

WhatsApp Image 2024 10 07 at 3.12.34 PM

वहीं महिलाओं ने कहा कि महागठबंधन की सरकार जो कहती है वह पूरा करती है। जिस तरह से झारखंड सरकार मईयां सम्मान योजना लाकर महिलाओं को राशि देने का काम कर रही है यह असली सम्मान है। बीजेपी सिर्फ दिखावा करती है और इस तरह की चुनावी जुमले से सिर्फ और सिर्फ झूठा आश्वासन दे रही है।

Other Latest News

Leave a Comment