अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते तीन ट्रैक्टर जब्त, पेटरवार थाना क्षेत्र का मामला

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

सोमवार को उपायुक्त बोकारो श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार जिला खनन पधाधिकारी रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में बोकारो जिलांतर्गत विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें पेटरवार थाना अंतर्गत भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के सामने पेटरवार- दांतू मुख्य सड़क पर बिना परिवहन चालान के बालू का परिवहन करते हुए 03 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया, जिसे जप्त कर पेटरवार थाना को सुपुर्द कर प्राथमिकी दर्ज की गई। उक्त अभियान में खान निरीक्षक जितेंद्र कुमार, सीताराम टुडू एवं पुलिस बल उपस्थित थे।

Other Latest News

Leave a Comment