News Nation Bharat
झारखंडराज्य

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने दशहरा पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जारी किया संयुक्त आदेश…

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM
kmc_20250731_125509

दशहरा पर्व/दुर्गा पूजा के सफल संचालन और विधि व्यवस्था के संधारण हेतु उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार दुर्गा पूजा/दशहरा के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में लोगों के भीड़ एवं निकाले गए जुलूसों / प्रतिमा विसर्जन को समुचित ढंग से नियंत्रित किया जाना आवश्यक है। जुलूस/प्रतिमा विसर्जन के मार्ग का निर्धारण को लेकर कई आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया है। इसके अलावा दुर्गापूजा-2024 को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने त्यौहार को आपसी सदभाव एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। साथ ही सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों/अधिकारियों को विशेष एहतियात बरतने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तर और सभी अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। आमजनता भी दुर्गा पूजा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी कंट्रोल रूम में साझा कर सकते हैं। कंट्रोल रूम के नंबर इस प्रकार है। 1. जिला नियंत्रण कक्ष:- 06532-228829, 9693143157

  1. खोरीमहुआ:- 9939969111
  2. डुमरी:- 7992455575
  3. बगोदर सरिया:- 9523042771

Related posts

कस्तूरबा श्री विद्यानिकेतन ढोरी में कन्या भारती का गठन

News Desk

लोकसभा चुनाव 2024 : बसपा की विधायक प्रत्याशी अंजली समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुई

Manisha Kumari

एन एस एस, के बी कॉलेज बेरमो ने विश्व जल सप्ताह 2024 मनाया

News Desk

Leave a Comment