News Nation Bharat
महाराष्ट्रराज्य

मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक प्रस्ताव पेश किया रतन टाटा का नाम भारत रत्न के लिए

kmc_20250731_125509
WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा को उनकी उपलब्धियों के लिए भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रस्ताव गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में सर्व सहमति से पारित किया गया है। इस प्रस्ताव में केन्द्र सरकार से रतन टाटा को भारत रत्न दिये जाने की सिफारिश की गयी है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रतन टाटा को भारत रत्न दिये जाने का अनुरोध करने का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को पेश करते हुए कहा कि रतन टाटा का योगदान देश के विकास में अभूतपूर्व था। वह महाराष्ट्र के बेटे थे। रतन टाटा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी और भारत की पहचान बनायी। आजादी के बाद देश के पुनर्निर्माण में टाटा समूह ने प्रमुख भूमिका निभायी। इस समूह के माध्यम से रतन टाटा ने वैश्विक स्तर पर भारत का परचम लहराया। कारों से लेकर नमक तक और कम्प्यूटर से लेकर कॉफी-चाय तक, टाटा का नाम कई उत्पादों के साथ गर्व से जुड़ा हुआ है।

Related posts

हत्या के मामले में थानाध्यक्ष प्रवीर गौतम व उनकी टीम ने गांव से ही एक आरोपी को किया गिरफ्तार

News Desk

गोमिया साउथ पॉइंट पब्लिक स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा

Manisha Kumari

के बी कॉलेज बेरमो में योग, मनन और जुंबा एरोबिक्स डांस कर फिट इंडिया वीक का समापन

Manisha Kumari

Leave a Comment