सतबरवा : मलय नदी के तट पर शिवाला मंदिर के जीर्णोधार की रखी गई नींव

लहलहे : शनिवार को विजयदशमी के दिन सदर प्रखंड अंतर्गत लहलहे मलय नदी के तट पर स्थित अति प्राचीन शिवाला मंदिर के जीर्णोधार की नींव पैक्स अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार राम निवास तिवारी के साथ साथ गांव के बुजुर्गों ने रखी। लहलहे तथा आसपास के गांवों के दर्जनों लोग गाजेबाजे के साथ जुलूस के साथ मंदिर स्थल पर पहुंचे जहां मंत्रोच्चार और पूजा पाठ के बाद नारियल फोड़कर मंदिर के जीर्णोधार की नींव रखी गई। इंटक प्रदेश सचिव सह समाजसेवी विवेकानंद त्रिपाठी भी इस आयोजन में शामिल थे। उन्होंने बताया कि यह मंदिर हमारे पूर्वजों की धरोहर है।

WhatsApp Image 2024 10 12 at 10.51.12 PM

हम सब के पूर्वज रामचरण तिवारी जो सबसे पहले यहां आकर बसे थे जिन्होंने इस गांव को बसाया था उनकी याद में स्मारक बनाया जाएगा तथा इस मंदिर का जीर्णोधार किया जायेगा।इस मंदिर से लहलहे तथा आस पास के लोगों की आस्था जुड़ी है।वहीं राम निवास तिवारी ने बताया कि यह हमारे गांव का विशेष स्थल है,यहां लोगों को समय बिताना अच्छा लगता है। हम सब ने मिलकर इसके विकास की योजना बनाई है ताकि इसको और सुंदर और वृहत रूप दिया जा सके।

WhatsApp Image 2024 10 12 at 10.51.06 PM

मौके पर सुरेश तिवारी, कामेश्वर तिवारी, महिमानंद तिवारी, मिथिलेश तिवारी, रविन्द्र तिवारी उर्फ गांधी जी, अगस्त तिवारी, सुभाष तिवारी, प्रवीण तिवारी, ब्रजेश तिवारी, दीनानाथ तिवारी सहित आस पास के दर्जनों महिला पुरुष शामिल रहे।

Other Latest News

Leave a Comment