54 वर्षीय पारा शिक्षक अमेरिका धोबी का हुआ निधन

रिपोर्ट : अविनाश कुमार

उत्क्रमित हाई स्कूल गुंजरडीह के पारा शिक्षक 54 वर्षीय अमेरिका धोबी रविवार की सुबह निधन हो गया। वे विगत दो वर्ष से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। बताया जाता है आज उसे बोकारो डायलिसिस के लिए बोकारो जाना था। इसलिए अमेरिका धोबी स्वयं अहले सुबह स्नान आदि कर बोकारो अस्पताल के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी एकाएक पुरे शरीर में जलन होने की बात कही। परिजन से तुरंत अस्पताल ले जाने की बात कहते हुए बेहोश हो गए। परिजन उसे बेहोशी की हालत में बोकारो ले गए। जहां चिकित्सक नें जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गुंजरडीह गांव में मातम पसर गया। अमेरिका धोबी दो बेटी एवं एक मूक-बधिर बेटा सहित पत्नी को छोड गए। वे नेक दिल इंसान और मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही नावाडीह प्रमुख पुनम देवी, युवा नेता अखिलेश महतो, जयलाल महतो, चपरी पंचायत के पूर्व मुखिया गौरीशंकर महतो, सरयू महतो, सहित नावाडीह प्रखंड के पारा शिक्षक संघ के सदस्य इनके गांव गुंजरडीह पहुंचकर परिजन को सांत्वन दिए। इस घटना के बाद परिजन का रो रोककर बुरा हाल है।अंत्येष्टि भंडारीदह स्थित दामोदर नदी तट पर किया गया।

Other Latest News

Leave a Comment