News Nation Bharat
चुनाव 2025झारखंडराज्य

कल्पना सोरेन को जिताने के लिए बेंगाबाद के कांग्रेसी नेताओं ने बैठक कर मास्टर प्लान किया तैयार

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

बेंगाबाद प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कल्पना सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने आपस में बैठक कर रणनीति बनाई। रणनीति के तहत कांग्रेसियों ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया, साथ ही साथ एक मास्टर प्लान भी तैयार किया है। मास्टर प्लान के तहत सभी कांग्रेसियों ने गांडेय विधानसभा के पूरे क्षेत्र में कल्पना सोरेन की जीत सुनिश्चित करने का मजबूत इरादा कर लिया है। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव नेसाब अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह बेंगाबाद मुखिया संघ के अध्यक्ष मोहम्मद शमीम, प्रखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद मिनसर, प्रखंड कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कयामुल हक, प्रखंड कांग्रेस के महासचिव हुसैन अंसारी, प्रखंड कांग्रेस के सचिव सलीम अंसारी, प्रखंड कांग्रेस के सचिव हाकीम अंसारी, प्रखंड कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद मंजूर अंसारी, प्रखंड कांग्रेस के सचिव अताउल अंसारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

झामुमो के स्टार प्रचारक और गांडेय के विधायक कल्पना सोरेन ने टुंडी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में की कई सभाएं

News Desk

हजारी पंचायत में चल रहे स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में 75 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया

Manisha Kumari

लव जिहाद के मामले में पीड़ित महिला पहुंची एसपी कार्यालय

Manisha Kumari

Leave a Comment