News Nation Bharat
मध्य प्रदेशराज्य

इंदौर : दिव्यांग बच्चों के बीच सेवाकार्य के साथ मंज़ूर बेग ने मनाया अपना जन्मदिन

kmc_20250731_125509
WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

रिपोर्ट : खुशबू श्रीवास्तव

सेवा, स्वाभाविमान और आत्मसम्मान के साथ जीने वाले मंज़ूर बेग सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष हैं। साल के आखिरी दिन उनका जन्मदिन आता है। जन्मदिन को वह हमेशा सार्थक सन्देश से मनाने की पहल करते हैं। आम तौर पर आधी रात को केक कटिंग के साथ जन्मदिन की पार्टी शुरू होती है। लेकिन मंज़ूर बेग ने अपने जन्मदिन की शुरुआत दोपहर में निराश्रित, दिव्यांग, मंदबुद्धि बच्चों की शरणस्थली अनुभूति विज़न सेवा संस्थान आश्रम पर सेवा कार्य के साथ की। वे अपने दोस्तों-स्नेहीजनों के साथ बच्चों के लिए फल, मिठाई, कम्बल और उपहार लेकर अनुभूति विज़न सेवा आश्रम पहुंचे। इस मौके पर आयोजित समारोह में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संत अरूणानंद गुरुदेव महाराज, मौलाना युनुस साहब ने जन्मदिन को ज़रूरतमंद बच्चो के बीच मनाने की सराहना की। संस्था उपाध्यक्ष रियाज खान ने सभी का स्वागत किया। बच्चों के बीच जब केक काटा गया तो आश्रम की बालिकाओं ने बार-बार दिन यह आये गीत गाकर अपने अंदाज से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके बाद भोजन कक्ष पहुंच मंज़ूर बेग व मित्रों ने आश्रम के बच्चों को अपने हाथ से भोजन परोसा।

यह भी पढ़ें : रिपोर्ट ने चौंकाया साल 2025 के पहले ही दिन दुनिया मे इतनी बङ जाएगी अबादी, भारत मे जानिए क्या होगा हाल

कार्यक्रम में एजाज कुरैशी, मुकेश बजाज, गोलू शेख, यूनुस खान, सोहेल पठान, समीर बेग, याकूब खान, जफर खान, जहीन कुरैशी, जावेद खान, अनस लोधी आदि ने मंज़ूर बेग का स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। प्रारंभ में संस्थान की चंचल सलारिया ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन ताहिर कमाल सिद्दीकी ने किया। आभार मानते हुए मंज़ूर बेग ने कहा दिव्यांग बच्चों के बीच इंसानियत व मानवता का रिश्ता उन्हें यहां खींच लाया। मंज़ूर बेग राजनीतिक स्तर पर ही नहीं बल्कि सामाजिक स्तर पर भी रिश्तों को अपने अंदाज से जीते हैं और निभाते हैं। जन्मदिन के मौकों पर जो सुकून बड़ी महंगी पार्टियों में नहीं मिलता वह सुकून इन अभाव ग्रस्त बच्चों के बीच महसूस हुआ। जन्मदिन मनाते ही इराक बगदाद शरीफ जियारत के लिए रवाना हुए

Related posts

Mock Drill : बम धमाकों और हवाई हमले से लोगों ने जमीन पर लेटकर जान बचाई, नगर निगम में आयोजित मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस वालंटियर्स का शानदार प्रदर्शन

PRIYA SINGH

रायबरेली : पति पत्नी मामूली विवाद में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Manisha Kumari

अवैध मादक पदार्थ (एमडी ) की तस्करी प्रकरण में फरार आरोपी क्राईम ब्राँच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार

News Desk

Leave a Comment