भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने क्षेत्र की समस्याओं की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज (रायबरेली) : तहसील प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक द्वारा उपजिलाधिकारी महराजगंज को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टाचार एवं अनियमिताओ को उठाया गया। तहसील महाराजगंज में राजस्व रजिस्ट्रार द्वारा किसानों से 10000 से 15000 रुपए की अवैध वसूली तथा लेखपालों द्वारा गलत पैमाइश और कब्जा दिलाने के कार्यों के विरुद्ध संगठन द्वारा मांग की गई कि राजस्वत रजिस्ट्रार और क्षेत्र में कार्यरत लेखपालों की कार्यशैली की जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए। तहसील महाराजगंज में सरकारी अस्पताल में एक अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाने की मांग की और प्रमुख मार्गो के किनारे अनियमित झाड़ियों की सफाई सहित क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को दूर करने की मांग की। वहीं शिवगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत भौसी ग्राम सभा में लेखपाल द्वारा कई अनियमित कब्जे गलत पैमाइश के आधार पर कराए जा रहे हैं। इसके विरुद्ध एसडीएम द्वारा स्वयं जांच की जाए तत्काल प्रभाव से उचित कार्रवाई करते हुए।

Other Latest News

Leave a Comment