ऐक्सलैंट पब्लिक स्कूल एंड प्ले ग्रुप पुराना माइनस( स्वांग ) में 76वें गणतंत्र दिवस मनाया गया

रिपोर्ट : विक्रम प्रजापति

पूरे भारतवर्ष में 76वें गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया गया। गोमिया प्रखंड के ऐक्सलैंट पब्लिक स्कूल एंड प्ले ग्रुप पुराना माइनस (स्वांग)में 76वें गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाध्यापक Md शहजादा खान एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षक उपस्थित रही। विद्यालय प्रांगण में झंडातोलन के साथ सलामी देते हुए राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। उसके बाद महावीर पुरुषों की जयकारा लगाते हुए साथ ही बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक के द्वारा बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता में सफल को पुरस्कार के द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही प्रधानाध्यापक महोदय द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्कुल के सभी शिक्षको को भी पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2025 01 27 at 7.53.14 PM

इस मौके पर एमडी बख्तियार गनी, सूरज कुमार, सुनील राम, हिना परवीन, सबाना खातून, अनुजा कुमारी, आकांशा कुमारी, शमा परवीन, शीमा कुमारी, खुशी कुमारी, घनश्याम महतो, राजू चौहान (उप मुखिया) साथ ही छात्र छात्राओं के. माता पिता और अन्य लोग सामिल हुए।

Other Latest News

Leave a Comment