भीषण सड़क हादसे के बाद जागा ARTO विभाग, चलाया चेकिंग अभियान

रायबरेली में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद एक बार फिर से जागे उप संभागीय परिवहन विभाग ने सड़कों पर उतरकर खानापूर्ति में जुट गया उप संभागीय परिवहन विभाग घटनाओं से सबक नहीं ले रहा है। सिर्फ चालान और जुर्माना के नाम पर कार्रवाई करता है।

जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के शिविल लाइन चौराहा सहित अन्य जगहों पर चेकिंग अभियान चलाकर उप संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी ने कार्रवाई की है। दरसल लालगंज रोड पर पर सोमवार को हुए भीषण हादसे के बाद जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के सख्त निर्देश के बाद, ARTO विभाग ने डग्गामार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इस अभियान में ई रिक्शा चालकों व अन्य ओवरलोड वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए वाहनों को चालान व सीज किया गया है और कई वाहनों पर भारी भरकम जुर्माना भी किया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन जब भी कोई बड़ा हादसा होता है। तब ही वह सड़क पर निकलकर खाना पूर्ति करने के लिए दिखाई देते हैं। फिलहाल इस अभियान में एक दर्जन से अधिक ई रिक्शा चालकों का चालान किया गया है। एक स्कूली वैन का व एक लग्जरी बस जो मानक के विपरीत चल रहे थे। उन वाहनों को सीज किया गया है। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते लगातार यहां सड़क हादसे हो रहे हैं। जिसका खामियाजा सवारी और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।

Other Latest News

Leave a Comment