राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई को

माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व राज कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के दिशा-निर्देशन में 10 मई 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना सम्बन्धी अधिकाधिक वादों को निस्तारण कराये जाने हेतु ध्रुव कुमार तिवारी, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के साथ बैठक अनुपम शौर्य, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की गयी। उक्त बैठक में अगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण कर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने व पिछलें लोक अदालत की सफलता को दोहराने व उसे और सफल बनाने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर विचार-विमर्श किया गया जिसमें पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के द्वारा अपने सुझाव साझा किये गये।

Other Latest News

Leave a Comment