News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशराज्य

राही ग्राम में डीएम ने पौधरोपण कर प्लास्टिक मुक्त अभियान को किया शुरुआत

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली में गुरुवार को जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत राही, विकास खण्ड राही में वृक्षारोपण कर अपनी रायबरेली- रमणीय रायबरेली के संकल्प को सिद्ध करने के लिए एकल प्रयोग प्लास्टिक मुक्त अभियान का शुभारंभ कर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर आर०आर०सी० सेन्टर तक पहुंचाने हेतु कूड़ा गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 05 जून से प्रारंभ होकर 30 जून, 2025 तक जनपद के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य रायबरेली को प्लास्टिक मुक्त बनाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत राही से इसकी शुरुआत करते हुए लोगों से प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण की रक्षा करने की अपील की। इस पहल से क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।

जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्य शील सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत जनपद में निर्मित समस्त आ०आर०सी० को संचालित करने हेतु सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं सचिव ग्राम पंचायत को जिलाधिकारी महोदया द्वारा जिला स्वच्छता समिति की बैठक कर निर्दिष्ट किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त सफाई कर्मियों को ग्रामीण क्षेत्र से प्लास्टिक एकत्र कर आर०आर०सी० तक पहुंचाने हेतु निर्दिष्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद के विकास खण्ड शिवगढ़ एवं महराजगंज में बने हुए प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट पी०यू०एम०यू०का जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा व्यक्तिगत निरीक्षण करते हुए अनावरत संचालन कराया जाएगा। प्लास्टिक के एकत्रीकरण से प्राप्त आय का ग्राम पंचायत में नियमानुसार वितरण किया जाएगा। समस्त सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सचिव ग्राम पंचायत, जिला सलाहकार, खण्ड प्रेरक एवं सफाई महोदया ने आगाह किया है।

इसके पश्चात ग्राम पंचायत राही की 100 महिलाओं के साथ बैठक कर प्लास्टिक मुक्त अभियान के विषय में जागरूक किया गया।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, खण्ड विकास अधिकारी गौरी सिंह राठौर सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी व क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहें।

Related posts

क्या बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पाला फिर से बदलेंगे नीतीश कुमार…?

Manisha Kumari

अज्ञात कारणों से राजघाट के पास गेंहू के खेतों में लगी आग, कई बीघे फसल जलकर राख

Manisha Kumari

लापरवाहों पर गिरी गाज, डीह व गदागंज थाना प्रभारी लाइन हाजिर

News Desk

Leave a Comment