सम्राट अशोक चौक के नाम से जाना जाएगा अब यह चौराहा

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

नगर पालिका द्वारा लगातार विभिन्न चौराहों को नया रूप दिया जा रहा है। इसी को लेकर भारत के इतिहास में अपना परचम लहराने वाले राज के नाम से इस चौराहे का नाम रखा गया है और इसी नाम से एक स्तंभ भी लगाया जाएगा। जिसका अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शत्रोहन शोनकर ने बुधवार को बात करता था यहां पहुंचकर, गोरा बाजार चौराहे के नाम से जाना जाने वाला चौराहा अब सम्राट अशोक चक्र के स्थापना हेतु सभासदों और स्थानीय सम्मानित जनमानस के साथ भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर बोलते हुए अध्यक्ष ने कहा कि सम्राट अशोक ने जिस तरह से देश और देशवासियों की सेवा में अपना जीवन लगाया। उसी से प्रेरणा लेकर आज इस स्थान पर अशोक स्तंभ की स्थापना और चौराहे का सुन्दरीकरण कराकर सम्राट अशोक के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उनकी स्मृति को अविस्मरणीय बनाने का नगर पालिका का यह एक छोटा सा प्रयास है। अध्यक्ष ने कहा कि हमें आशा है कि हमारी आने वाली पीढ़ी को इस से अपने पूर्वजों को और उनके इतिहास को जानने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष के साथ सभासद परमजीत सिंह गांधी, दीनदयाल निर्मल, रामू चौरसिया आदि ने अपने विचार व्यक्त किये, तथा मो आसिफ, के.के मौर्य, महेंद्र मौर्य, संजय मौर्य, नीरज गौतम, सीता मौर्य, शिवा मौर्य, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र यादव, राहुल, निर्मल, सहित भारी संख्या में स्थानीय सम्मानित जनमानस एकत्र रहा। जिसने अध्यक्ष शत्रोहन शोनकर एवं सम्मानित सभासद बोर्ड सदस्यों का फूल मालाओं से लाद कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया ।

Other Latest News

Leave a Comment