गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वांग वन बी, साड़म मे फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया

प्रमुख दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरा लगाने का दिया निर्देश

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार ने सशस्त्र बल के साथ गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वांग वन बी, साड़म मे फुट पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। गोमिया थाना प्रभारी ने साड़म बाजार में सभी दुकानदारों को अपने दुकानों के सामने वाहन नहीं खड़ा करने की सख्त हिदायत दिया साथ ही प्रमुख दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश भी दिया।

WhatsApp Image 2025 06 19 at 2.32.46 PM

फूट पेट्रोलिंग के क्रम में ग्राम स्वांग से स्थानीय गण्यमान्य लोगों से संवाद किया गया। आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस पब्लिक समन्वय बनाने का निर्देश देते हुए प्रभारी ने सभी को सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सशक्ति है।

Other Latest News

Leave a Comment