बोकारो विधायक ने वृद्धाश्रम में बेसहारा बुजुर्गों एवं मंदबुद्धि, मूकबधिर बच्चों संग मनाया जन्मदिन, बुजुर्गों संग बांटी खुशियां

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर अपने समर्थकों के साथ चास नगर निगम स्थित वृद्धाश्रम सोलगीडीह व मानव सेवा आश्रम जनवृत 05 स्थित अनाथालय पहुंच कर आश्रम में रह रहे बुजुर्गो एवं बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया, ताकि उन्हें भी महसूस होने वाला एकाकीपन थोड़ा कम हो सके।

विधायक श्रीमती श्वेता सिंह ने कहा कि यहां ऐसे लोग हैं जिन्हें अलग-अलग कारण से उनके परिवार ने छोड़ दिया है,ऐसे भी लोग है जिनका अब इस दुनिया में कोई नहीं है, लेकिन फिर भी कुछ अनजान उनके भोजन,रहने खाने पीने की व्यवस्था करवाते हैं।

WhatsApp Image 2025 06 19 at 7.11.44 PM

कुछ ऐसे भी हैं जो अपना जन्मदिन की खुशी इन्हीं के साथ मनाते हुए इनका आशीर्वाद प्राप्त करने इच्छुक रहते हैं। अपनी समस्त टीम के साथ वृद्धाश्रम एवं अनाथालय में जन्मदिन मनाते हुए श्वेता सिंह ने वृद्धजनो को फल,मिठाई बांटी और साथ भोजन किया आश्रम में रह रहे बुजुर्गो का आशिर्वाद लिया।

श्रीमती श्वेता सिंह ने कहा कि महंगे होटलों और रिसोर्ट में जन्मदिन मना कर वो आत्मिक शांति नहीं मिलती जो बेसहारा और गरीब लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने से मिलती है। श्रीमती श्वेता सिंह ने बताया कि चाहे कैसी भी खुशी हो उनका प्रयास यही रहता है कि वे उसे वंचित वर्ग के साथ बांटें जिससे भले ही कुछ देर के लिए ही सही उन्हें भी खुशी मिलेगी और वे दिल से दुआएं देंगे।

WhatsApp Image 2025 06 19 at 7.11.44 PM 1

गौरतलब है कि श्वेता सिंह ने देश सेवा के साथ समय समय पर सामाजिक गतिविधियों जैसे गरीब बहन बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता करने में बढ़चढ़कर भाग लेती हैं। श्रीमती श्वेता सिंह ने बेसहारा बुजुर्गों एवं बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। श्वेता सिंह ने वृद्धाश्रम और मानव सेवा आश्रम के संचालकों को इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद प्रकट की साथ ही उन्हें कहा कि अगर किसी भी प्रकार की सहायता इन आश्रमों को सुदृढ़ करने में चाहिए, तो उसे प्राथमिकता में रखते हुए जल्द से जल्द उक्त कार्य को समयबद्ध तरीके से किया जाएग।

Other Latest News

Leave a Comment