रायबरेली : विवाहिता का अपहरण बोलोरो लेकर भाग रहे सवार बाइक से टकराए, बाइक में लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

लालगंज थाना क्षेत्र के रायबरेली फतेहपुर मार्ग पर ऐहार के पास एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे क्योंकि घटना ही कुछ ऐसी हुई कि एक विवाहिता का बोलेरो सवार दबंगों ने अपहरण का प्रयास किया है। विवाहिता के शोर मचाने पर लोग इकठ्ठा हो गए। उसी दौरान भागते समय एक राहगीर की बाइक बोलेरो में फँस गई। बोलेरो सवार बाइक को सड़क पर घसीटते रहे, जिससे उसमें आग लग गई। उधर बोलेरो भी अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। घटना की पुलिस जांच में जुट गई है।

WhatsApp Image 2025 06 24 at 9.13.35 PM

ज्ञात हो की मंगलवार को पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक लालगंज थाना इलाके में धौकल का पूरवा निवासी कमलेश यादव अपनी पत्नी के साथ उसे दवा दिलाने ले जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में बोलेरो सवार तीन लोगों ने उसकी पत्नी प्रिया को उठाने का प्रयास किया। कमलेश के शोर मचाने पर लोग इकठ्ठा हो गए और बोलेरो सवार वहां से भागने लगा। कमलेश के मुताबिक गुरबख्शगंज थाना इलाके में फतेहबहादुर का पूरवा निवासी सर्वेश यादव उसके गांव आता जाता है। इसी बीच उसने उसकी पत्नी के सोशल मीडिया से कुछ फोटो निकाल कर ब्लैक मेल करने लगा। कमलेश यादव ने बताया कि सर्वेश ने ही आज उसकी पत्नी को उठाने के लिये तीन लोगों को भेजा था।

WhatsApp Image 2025 06 24 at 9.13.36 PM

उधर पत्नी का भी आरोप है कि सर्वेश यादव उसे ब्लैक मेल करता है और साथ न चलने पर पति को जान से मारने की धमकी देता है। फिलहाल कमलेश यादव की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है घटना की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Other Latest News

Leave a Comment