News Nation Bharat
उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

महाराजगंज थानाक्षेत्र में अवैध वसूली करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

WhatsApp Image 2024-08-09 at 12.15.19 PM

ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य

रायबरेली : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगातार अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसी क्रम में महाराजगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत कुछ लोगों द्वारा अवैध वसूली की जा रही थी। जिसको लेकर एसपी के निर्देश पर थाने की पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में थाना चन्दापुर पुलिस टीम द्वारा अवैध वसूली करने वाले 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। चन्दापुर चौराहे पर ऑटो-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली किये जाने के मामले में सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद चंदापुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए, वादी इश्तियाक पुत्र अली हसन की तहरीर के आधार पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तगण गोविंद कुमार उर्फ गोविंदा पुत्र शीतला प्रसाद निवासी वार्ड सं 1 गांधी नगर थाना महराजगंज, शैलेंद्र सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह निवासी पूरे सधई मजरे अतरेहटा थाना महराजगंज को अवैध वसूली के 3700 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को उनि रवि पंवार, आ देवेन्द्र कुमार, होoगाo रुद्रनारायन थाना चन्दापुर ने गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Related posts

बेरमो विधानसभा से महागठबंधन प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने नामांकन दाखिल किया

Manisha Kumari

झामुमो ने मकोली मोड में मनाया स्व विनोद बाबू का 33 वी पुण्यतिथि

Manisha Kumari

एनटीपीसी में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर संस्थान के उत्थान पर दी गई जानकारी

Manisha Kumari

Leave a Comment