धनबाद : राष्ट्रीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में डीएवी कोयला नगर की सृष्टि सिंह का शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट : नित्यानंद मंडल

डीएवी कोयला नगर की सृष्टि सिंह शानदार खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए चंडीगढ़ पंजाब में आयोजित 24 से 28 जुलाई राष्ट्रीय स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में झारखण्ड टीम उपविजेता रही। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य सह क्षेत्रीय सहायक पदाधिकारी एन एन श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड महिला कबड्डी टीम के साथ-साथ टीम की प्रमुख खिलाड़ी सृष्टि सिंह जो विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा है, उसे शुभकामना देते हुए कहा कि यह विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व की बात है। मेरी शुभकामना है कि वह इसी तरह अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारतीय टीम में शामिल होकर राज्य एवं देश का नाम रोशन करें। वहीं दूसरी ओर प्राचार्य ने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के खेल शिक्षक मनीष कुमार एवं सुनीता ठाकरे को सफल मार्गदर्शन के लिए प्रसन्नता व्यक्त की। वही आगे उन्होंने प्रस्तावित डी ए वी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए मन लगाकर तैयारी करने का आह्वान किया। दूसरी और सृष्टि सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खेल शिक्षक मनीष कुमार एवं सुनीता ठाकरे के साथ-साथ विद्यालय के सभी शिक्षकों ने शुभकामना प्रकट की।

Other Latest News

Leave a Comment