ब्यूरो रिपोर्ट : शिवा मौर्य
रायबरेली के सदर विधानसभा सीट पर 1993 से विधायक रहे स्वर्गीय पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की छठवीं पुण्य तिथि पर उनके पैतृक आवास के ब्लाक परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के मंत्री समूह ने अखिलेश सिंह के प्रतिमा का अनावरण भी किया गया है। राजनीतिक दिग्गजों और आम लोगों की भारी भीड़ उमड़ी,जिन्होंने स्वर्गीय विधायक अखिलेश सिंह को श्रद्धांजलि दी। अखिलेश सिंह की बेटी और सदर भाजपा विधायक अदिति सिंह ने पूरे समय आने वाले सभी लोगों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में शामिल हुए कई भाजपा के मंत्री और नेता
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान, स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला और भाजपा के संगठन मंत्री संजय राय भी मौजूद रहे। राकेश सचान ने अखिलेश सिंह को याद करते हुए उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए और कहा कि अखिलेश सिंह ने अपने क्षेत्र के लिए विकास योजनाओं के लिए हमेशा लड़ाई लड़ी। उनके साथ रहे और बिताए गए पलों को आम जनमानस के बीच साझा किया गया।
जन विश्वास संशोधन बिल पर राकेश सचान का बयान
जब राकेश सचान से जन विश्वास संशोधन बिल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे स्वागत योग्य बताया। इससे पता चलता है कि सरकार जनता के विश्वास को बढ़ाने और उनके हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अखिलेश सिंह की प्रतिमा का अनावरण
कार्यक्रम के दौरान अखिलेश सिंह की मूर्ति का अनावरण किया गया, जो उनके योगदान और विरासत को याद दिलाता है। अदिति सिंह और अन्य नेताओं ने अखिलेश सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके प्रति श्रद्धांजलि दी।
रायबरेली के प्रभारी मंत्री राकेश सचान के अलावा, जो वर्तमान में रायबरेली और बलरामपुर के प्रभारी मंत्री हैं, उन्होंने इससे पहले फतेहपुर के प्रभारी मंत्री के रूप में भी काम किया है। वह भोगनीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और उनका जिले में काफी प्रभाव है। इस दौरान विभिन्न गांव के प्रधानों द्वारा ग्रामीणों के साथ पहुंचकर भीड़ एकत्रित की गई।










